टल सकती है CBSE 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं; PM मोदी और शिक्षा मंत्री निशंक की बैठक खत्म!

By: Pinki Wed, 14 Apr 2021 1:17:28

टल सकती है CBSE 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं; PM मोदी और शिक्षा मंत्री निशंक की बैठक खत्म!

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर टाल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग की। अब थोड़ी देर में इस बारे में ऐलान हो सकता है। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं। इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं।

CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी हैं। बोर्ड की तरफ जारी शेड्यूल के मुताबिक, एग्जाम दो शिफ्ट में कराई जाएंगी। लेकिन अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्ड के एग्जाम टाले जा सकते हैं। इससे पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की मांग कर चुकी है।

एसोसिएशन की तरफ से शिक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई है। CBSE की बोर्ड परीक्षाओं कमें 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे। परीक्षा ऑफलाइन होनी है। इसे लेकर छात्र सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन भी चला रहे हैं।

मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल रद कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित कर दी गई है। अब ये परीक्षाएं जून महीने में आयोजित की जाएंगी। कोरोना महामारी की परिस्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

24 घंटे में मिले 1.85 लाख मरीज

देश में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82 हजार 231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई हो छू रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी होना चिंताजनक है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 38 लाख 70 हजार 731 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 72 हजार 114 हो गई है। अब तक 1 करोड़ 23 लाख 32 हजार 636 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13 लाख 60 हजार 330 हो गई है। बढ़ते मरीजों के साथ ही ठीक होने की दर में और गिरावट आई है। अब यह 89.51% रह गई है। कोरोना मृत्यु दर 1.25% है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com